पोचमपल्ली’ गाँव (रेशमी साड़ियों का भंडार)
पोचमपल्ली ’ गाँव (रेशमी साड़ियों का भंडार) पर्यटन अथवा देशाटन मानव की स्वाभाविक प्रवृति होती है। इसका उद्देश्य सिर्फ मानसिक शांति अथवा मनोरंजन ही नहीं है, बल्कि लोग आर्थिक, राजनीतिक, सांस्कृतिक और शैक्षिणक लाभ के उद्देश्य से भी देश-देशान्तरों की यात्रा करते हैं। यही कारण है कि आधुनिक युग में यह एक संपूर्ण उद्योग का रूप ले चुका है। तमाम ऐसे जगह हैं जिन्हें राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रयासों से बेहतरीन पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है |ऐसे में, जब इन पर्यटन स्थलों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलती है तो इनके विकास की गति भी तीव्र हो जाती है। इसी क्रम में, हाल ही में तेलंगाना में हैदराबाद से तकरीबन 45 किमी दूर स्थित ‘पोचमपल्ली ’ गाँव को ‘संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ’ (UNWTO) द्वारा सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गाँवों में से एक के रूप में चुना गया है। ‘ पोचमपल्ली ’ आंध्र प्रदेश के नलगोंडा जिले में स्थित एक लोकप्रिय जगह है। कुछ लोग इसे भारत की सिल्क सिटी के रूप में भी बुलाते हैं, क्योंकि यहां देश की बेहतरीन गुणवत्ता वाली रेशम की साड़ियां बनाई जाती हैं। ...